1:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री बालाजी भक्त मंडली की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः विधि-विधान से बालाजी महाराज के स्नान से हुई। इसके उपरांत भक्तों द्वारा चोला अर्पित कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद आरती व पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर के सेवादारों के साथ-साथ नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस