11:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गुर्रा खेड़ा मंदिर मेले का हुआ शुभारंभ

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गुर्रा खेड़ा मंदिर पर पिछले कई वर्षो से लगातार लग रहे पारंपरिक मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन नगर के जैन समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृगांक कुमार जैन ने कहा कि गुर्रा खेड़ा मंदिर का यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वर्षों से यह मेला आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता आ रहा है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें, खानपान की स्टॉल सहित विभिन्न आकर्षण लगाए गए हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर रहे है। इस मौके पर राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, प्रिंस माहेश्वरी, अजीत, नरेश चंद्र, चंद्रसेन माहेश्वरी, विकास गोस्वामी, अनमोल ठाकुर, प्रमोद कुमार जैन, सूरज सागर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस