11:38 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरुरी गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त नींद – डॉ जयश्री शर्मा

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 25 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने महिलाओं को सलाह देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपने डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। अपने भोजन में गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार जरुर लेना चाहिए। नियमित व्यायाम करना चाहिए, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। इसके अलावा सबसे खास गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जो काम काज के चक्कर में पूरी नींद नहीं ले पाती। फिर इसके कारण उनको थकावट महसूस होती है। कई बार तो नींद ना पूरी होना चिंता का विषय भी बन जाता है। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार गुप्ता, डा.चारु गुप्ता, प्रतिक्षा भारद्वाज, सतेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस