सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं की बैठक कोषागार के पेन्शनर्स भवन में हुई ।
वैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने किया ।
मुख्य अतिथि प्रांतीय कर्मचारी नेता कबि माधब मिश्र ने कहा कि आठबें बेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से ही लागू किया जाए, जिसमें पिछले बेतन आयोगों की तरह कर्मचारियों के साथ पेन्शनर्स के हितों का ध्यान रखा जाए ।
50%डी ए,डी आर पेंशन में मर्जर करते हुए दिया जाए, कोरोना काल का 18 महीने का डी ए कर्मचारी एवं पेन्शनर्स को जल्द से जल्द देते हुए पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
बरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना एवं सम्प्रेछक राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता के नेतृत्व में हम सब ने कर्मचारी संगठनों के हित में कयी शासनादेश लागू कराये हैं, पेन्शनर्स के हितों की रछा के लिए संघर्ष करके अवश्य दिलायेंगे। 
अध्यक्षता मोहन करते हुए जिलाध्यक्ष स्वरूप गुप्ता ने कहा कि बैठक में बजीरगंज के चार शिछक रामलाल मौर्य, अब्दुल हमीद ,सिद्दीकी अहमद,अलीजान ने समस्या रखी – समस्या के अन्तर्गत पेन्शनर्स के अभिलेखों में पत्नी के जन्म तिथि का मिलान आधारकार्ड में दर्ज जन्मतिथि से नहीं हो रहा था, जिसके पेन्शनर्स ऐसोसियेशन का प्रतिनिधिमंडल बैठक के बाद सहायक कोषाधिकारी रामबहादुर राजपूत से मिला, तब उन्होंने कहा कि पेन्शनर्स के अभिलेखों के आधार को सही मानते हुए पत्नी की पारिवारिक पेंशन निर्धारित की जायेगी।
बैठक में ब्रिजेश चौहान उपाध्यक्ष, समशुद्दीन ,सुभाष चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह, लाडले बाबू, रामनिवास वर्मा संरक्षक, अशोक बाबू गोस्वामी, नत्थूराम, प्रभाकर मिश्रा, अवनीश कुमार शर्मा, श्यामलाल, नीरू, आर के मिश्रा, बी यम शुक्ला, श्रीमती शकुन्तला देबी, विश्वमोहिनी शुक्ला, सरिता कुमारी व छोटेलालसगर आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com