बिल्सी के गांव सहसपुर के घर में सात घंटे से बैठा कोबरा सांप, महिला से बात करने का दावा
।
बिल्सी बदांयू 1 फरवरी।
बदायूं के बिल्सी थाने के गांव सहसपुर में एक घर में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप करीब सात घंटे से एक ही स्थान पर बैठा रहा। महिला गुड़िया पत्नी स्व अलीसेन ने दावा किया कि सांप उनसे इशारों में बातचीत कर रहा है।
सांप को दूध पिलाने के लिए इलाके के लोग पहुंचे, लेकिन सांप ने फन हिलाकर मना कर दिया। सांप की इस हरकत को देखकर लोग चमत्कार मानने लगे और मौके पर भारी भीड़ जुट गई । वही कुछ लोग अंधविश्वास का शिकार होकर पूजा-अर्चना कर रूपये भी चढ़ाने लगे हैं। इलाक़े में कोबरा सांप चर्चा का बिषय बन गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

