वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस बल के थाना वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
प्रेस नोट दिनाँक 30.01.2026
दिनांक 01.02.2026 को माघ पूर्णमा के अवसर पर कछला घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान के अवसर पर सुगम एवं सुदृढ यातायात व्यवस्था हेतु हल्के वाहन/भारी वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम, ट्रेक्टर-ट्राली आदि का आवागमन निम्न प्रकार रहेगा ।
डायवर्जन का दिनांक व समयः-
31.01.2026 को समय 20.00 बजे से 01.02.2026 को समय 22.00 बजे तक
डायवर्जन वाहन
1- बदायूँ की ओर से हाथरस, मथुरा, अलीगढ एवं राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के / भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम आदि उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवाहन, गुन्नौर, बबराला, अलीगढ होकर अपने गन्तव्य को जायेगें ।
2- बदायूँ की ओर से एटा, कासगंज एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम आदि नौशेरा से कादरचौक, गंजडुडवारा, होकर अपने गन्वव्य को जायेगें ।
3- मुजरिया चौराहा से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जायेगा ।
4- सहसवान से कोई भी कछला होकर कासंगज की ओर नहीं जाने दिया जायेगा ।
डायवर्जन का स्थान-
उझानी बडा बाईपास – थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
मुजरिया चौराहा- थाना पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा- थाना सिविल लाइन / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।
कछला रोड सहसवान – थाना सहसवान द्वारा कराया जायेगा।
नोट- उक्त डायवर्जन गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओ पर लागू नहीं होगा ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com