नगला जाटान में शिव मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर माघ माह के उपलक्ष्य में ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे के सफल आयोजन में हरिकिशन शर्मा, छोटू सिंह, अजब सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीरपाल सिंह, लोकपाल सिंह, मुनेश कुमार, प्रेम सिंह, राजेंद्र जाखड़, अचल सिंह फौजी, श्यामलाल मीणा, शेरबहादुर मीणा, दिनेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह पप्पू, शिवराज सिंह और नरदेव आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

