भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी (शहीद दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को थाना कुंवरगांव परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के नेतृत्व में थाना परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों व राष्ट्रपिता को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा कि देश की आज़ादी अमर शहीदों के बलिदान और महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग का परिणाम है, जिनके त्याग और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पुलिसकर्मियों से शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
मौन धारण के उपरांत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में थाना कुंवरगांव के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com