5:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ARTO द्वारा खनन माफियों के विरुद्ध कार्यवाही, 3 ओवरलोड वाहन चालान/बंद की कार्यवाही

*ARTO द्वारा खनन माफियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 3 ओवरलोड वाहनों पर चालान/बंद की कार्यवाही की गई तथा 2 खन्ना माफियाओं के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई* राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान, उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 29.01.2026 को ओवरलोड वाहनों की कार्यवाही के दौरान थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत ग्राम कोकरा पर बालू से भरे दो ट्रक खड़े थे, चालक परिचालकों द्वारा बिल्टी मांगने पर बिल्टी दे दी गई, लेकिन दोनों चालक दूसरी गेट से खुद कर भाग गए। कुछ देर बाद तीन अभियुक्त द्वारा वाहन संख्या UP14CN9974 ARTO की गाड़ी के आगे लगा दी , गाड़ी में बैठे तीनों व्यक्ति द्वारा ARTO से अभद्रता करने लगे। ARTO द्वारा तत्काल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया गया। तथा पुलिस के आते ही तीनों व्यक्ति भाग खड़े हुए, जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसके बाद थाना फैजगंज बेहटा में ARTO द्वारा तीनों व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी कार्य के दौरान अधिकारी से अभद्रता करना, बल प्रयोग करना के संबंध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.