9:26 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हसनपुर में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली कलश यात्रा, ग्रामीणों का रहा सहयोग

कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में 31 जनवरी को गांव देवी स्थल पर काली मां एवं भैरव बाबा की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना से पूर्व बुधवार को गांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा गांव देवी स्थल से प्रारंभ होकर गांव के सभी मंदिरों, करील बाबा एवं शनिदेव मंदिर होते हुए पुनः गांव देवी स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में नजर आया।

ग्रामीणों ने बताया कि 31 जनवरी को विधिवत मूर्ति स्थापना के पश्चात 1 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहेगा।

इस अवसर पर पंडित हरिहर पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह, खेमपाल, गोविंद सिंह, रामरतन, अरविंद, संजू, नीरज पंडित, रामचंद्र मौर्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.