4:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज प्राचार्या डा.पंकज कुमार, तहसील कार्यालय-एसडीएम प्रेमपाल सिंह, नगर पालिका परिषद-पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, बीआरपीवी कालेज एडं फार्मेसी एवं बाबा इंटरनेशनल स्कूल-नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज-अनिल वार्ष्र्णेय, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल-रजनीश शर्मा, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल-अनिल जैन, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल-कृष्ण कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर में डा.उमेंद्र गुप्ता, एसएम पब्लिक स्कूल-प्रखर उपाध्याय, एनए इंटर कालेज-मनीष वार्ष्णेय, महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज-सुवीन मालपाणी, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज-शरत जैन, आर्य कन्या कन्या इंटर कॉलेज-प्रशांत शर्मा, फ्यूचर लीडर्स स्कूल-वीपी सिंह ने झंडा रोहण किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं नगर के प्रमुख मार्ग एवं ग्राम सतेती में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस