।
उझानी-बदांयू 27 जनवरी।
एपीएम (पीजी) कालेज, में देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल एवं सदस्य प्रबन्ध समिति डाॅ हरिओम गुप्ता , डाॅ उमेश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डा एम.एस.ए. अग्रवाल ने सभी शिक्षको तथा छात्र-छात्राओं को देश के 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को निभाने की बात कही। प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि हमारे क्रांतिकारी देशभक्त वीरों ने जो बलिदान देश की आजादी में दिया है हमें उसे सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है जिससे हमारा देश सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश बने। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।




कालेज के उपप्राचार्य प्रो. शिशुपाल सिंह द्वारा शासन से प्राप्त गणतंत्र दिवस के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर प्रो शिशुपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर डा त्रिवेन्द्र सिंह, डा शिल्पी पाण्डेय, श्रीमती आदर्शकान्ता, डा जितेन्द्र सिंह राणा, डा शुचि गुप्ता, , मनोज कुमार सिंह, दौलत राम अंशू,आदि समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रो शिशुपाल सिंह के द्वारा किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com