अलापुर (बदायूँ)।
संविलियन विद्यालय कन्या अलापुर, बदायूँ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीएसए के आदेशानुसार छात्राओं द्वारा “अनुसंधान से नवाचार, नवाचार से शिक्षा” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को शिक्षा और नवाचार के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने इस दौरान विभिन्न नारे, कविताएं और प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं अन्य शिक्षिकाएं, साथ ही कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के लोग भी मौजूद रहे। छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम के समापन पर उन्हें मिष्ठान एवं भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं एवं आसपास निवास करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शशि कला, तृप्ति शर्मा, श्वेता रस्तोगी,नीलम,रजनी, सलमा जमाल आदि मौजूद रहे





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com