5:04 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बैंकआफ बड़ौदा के कर्मचारी छुट्टी में मस्त, गणतंत्र दिवस पर नहीं खुले ताले



उझानी-बदांयू 26 जनवरी।

पूरा भारत राष्ट्रपति से लेकर जनमानस देश के 77 वें गणतंत्र दिवस की आजादी का जश्न मनाने में व्यस्त हैं, वही नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के ध्वजारोहण को तो छोड़िए, बैंक का ताला भी नहीं खुला। मेनेजर से लेकर कर्मचारी छुट्टी की मस्ती में डूबे हुए हैं।

आपको बताते चलें शनिवार, रविवार आज सोमवार को बैंक बंद है मंगलवार को भी हड़ताल के चलते बैंक बंद ही रहेंगे,भारत के नागरिक होने के नाते मेनेजर से लेकर कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि आज बैंक खोलकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्रीय गान करते व बैंक को बंद कर चले जाते, सभी कर्मचारी बाहर के रहने वाले हो सकते हैं लेकिन कुछ नगर के भी निवासी हैं, अफ़सोस किसी ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य को नहीं समझा,ओर छुट्टी मनाने में ही व्यस्त रहे। देश का संविधान व कानून नहीं मानते हुए ध्वजारोहण नहीं किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.