डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम माई इंडिया-माई वोट रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष, निर्भीक और जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और समाज में भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। छात्र-छात्राओं ने मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए संकल्प लिया कि वे जाति, धर्म और प्रलोभन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मतदान करेंगे। इस मौके पर कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

