गणतंत्र दिवस-2026 (26 जनवरी 2026) के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय को वीरता पदक (Medal for Gallantry-GM) मिलने के सम्बन्ध में ।
दिनांक 26-01-2026 को 77वें गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बदायूँ श्री रजनीश कुमार उपाध्याय को अदम्य साहस के लिए वीरता पदक (Medal for Gallantry-GM) मिला है ।
दिनांक 16-03-2020 की रात्रि जनपद सहारनपुर के थाना मण्डी क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर ‘प्रथम’ श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष मण्डी एवं अभिसूचना विंग की संयुक्त टीम के साथ हुई साहसिक मुठभेड़ में 50,000/-रु0 के पुरुस्कार घोषित अपराधी को मार गिराया था जिस पर विभिन्न थानों पर भिन्न-भिन्न संगीन अपराधों में 18 अभियोग पंजीकृत थे ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद बदायूँ ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com