नगर कुंवरगांव में आज दिन रविवार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च नगर की मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान एसएचओ राजेश कौशिक ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए बाजार और प्रतिष्ठानों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों की रोकथाम में सहायक होते हैं, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कार्रवाई को भी आसान बनाते हैं।
उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना पुलिस और जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है। बाजार में कैमरे लगने से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी और आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे बाजार में सकारात्मक संदेश गया और लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन भी दिया।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
