12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मतदाता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, शपथ भी ली

मतदाता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, शपथ भी ली
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने मतदाता दिवस की शपथ ली। एसडीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों को अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को समर्पित सुंदर रंगोलियां तैयार की गईं तथा मताधिकार के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, मुन्ना लाल शाक्य आदि मौजूद रहे। इससे पहले नगर के महेश बाल इंटर कालेज, भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज, नन्नूमल जैन इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज एवं एनए इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य बाजार में एक जागरुकता रैली निकाली।

विज्ञापन एक्सप्रेस