12:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में विविध कार्यक्रम

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार भारत का हृदय प्रदेश तथा भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की यूपी दिवस उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, आर्थिक शक्ति और विकास यात्रा को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दीं। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा तथा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश है। यूपी के विकास के बिना भारत के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.