7:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। समाधान दिवस फरियादियों की नजरों में मात्र औपचारिकता

बिसौली। समाधान दिवस फरियादियों की नजरों में एक औपचारिकता मात्र रह गया है। तहसील के लेखपाल व कानूनगो इतने निर्भीक हैं कि उन्हें तहसील स्तर के अधिकारियों का कोई भय ही नहीं रह गया है। यही कारण है कि दूर – दराज से आए ग्रामीणों को बार-बार समाधान दिवस में अपनी फरियाद सुनाने के बाद भी न्याय नहीं मिलता है। इसलिए धीरे-धीरे फरियादियों की संख्या नगण्य होकर रह गई है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.