10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS
Oplus_16908288

बिल्सी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा बिजली का पोल

बदायूं । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बदायूं स्टैंड के पास अचानक बिजली का एक तार टूटकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से स्थिति को संभाला गया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंडे की मदद से टूटे हुए तार को ट्रॉली से अलग किया। इसके बाद, बिजली विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी गई और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को तत्काल बंद करवाया गया। बदायूं स्टैंड निवासी टिंकू गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बदायूं की ओर से बिल्सी नगर की तरफ आ रही थी।
इसी दौरान यह घटना हुई। इस घटना का एक वीडियो आज शनिवार सुबह 10:30 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया। यदि पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस