4:10 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मनरेगा योजना बचाने को कांग्रेस करेगी हरसंभव आंदोलन:- सुनीता सिंह

एसआईआर जागरूकता हर मतदाता की आवश्यकता:- ओमकार सिंह उपासना चौहान
आज दिनांक 23/01/2026
सर्व प्रथम ग्राम सुंदर नगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई गोष्ठी में नेताजी के बारे में विस्तार से चर्चा हुई सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे के नारे लगाए गए।
तदोपरांत कांग्रेस ने अंबियापुर ब्लाक ग्राम सुंदरनगर में मनरेगा बचाओ अभियान/एसआईआर जागरूकता अभियान के अंतर्गत चौपाल की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता, मनरेगा कॉर्डिनेटर जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला प्रवक्ता उपासना चौहान जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह, महासचिव अनिल उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह के सहयोग से कांग्रेस नेता ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना में लाखोमजदूरपंजीकृत हैं सरकार उनके हक को खत्म कर रही है, मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की गरीब मजदूर की रोजी रोटी की दूरगामी सोच थी, कांग्रेस नेत्री ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से 9837010606 no डायल करवाया जिन्होंने vbram g का विरोध किया। जनता से अनुरोध किया कि सभी लोग इस no पर डायल करें व अपना विरोध दर्ज करवाएं। जिला उपाध्यक्ष उपासना चौहान ने कहा कि एसआईआर के प्रति जागरूक करना हर विपक्ष नेता की जिम्मेदारी है कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। जिला महासचिव आलोक कुमार व अनिल उपाध्याय ने कहा एसआईआर जागरूकता मतदाताओं की आवश्यकता है लाखों मतदाताओं को मतदाता सूची से वंचित कर दिया गया है और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा हैशहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर जी ने सुभाष बाबू को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और नेताओं का ग्रामीणों को परिचय दिया, कार्यक्रम के उपरांत आयोजक संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों का धन्यवाद किया, कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा सहित ग्रामीण प्रधान नरसिंह,विनोद तोमर,नाथू सिंह, मुनींद्र सिंह, मलखान शाक्य, लड्डू गोपाल, नेकराम पुजारी, ओमप्रकाश रामप्रकाश, त्रिपुरारी जगजीत वाल्मीकि,गप्पू सिंह पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस