8:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय में बसंत उत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया माल्यार्पण किया गया एवं सरस्वती मां के जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया आज विद्यालय में पंजाबी मंदिर से निकलने वाली प्रभात फेरी का स्वागत किया गया एवं बहुत ही सुंदर और मधुर वचनों द्वारा कीर्तन किया गया जिससे विद्यालय का समस्त प्रांगण गुंजायमान हुआ विद्यालय के प्रबंधक कमेटी प्रधानाचार्य समस्त अध्यापिकाओं ने विद्यालय को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया विद्यालय के बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए बसंत रितु से सबसे संबंधित नृत्य किया हनुमान चालीसा जी का एलकेजी के और यूकेजी के बच्चों ने संपूर्ण पाठ किया जिसमें आए हुए समस्त अभिभावक गढ़ एवं अतिथि गणों ने बहुत ही प्रोत्साहित किया विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शैक्षिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा को देना भी है। हमारे विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न पर्वों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके विद्यालय में बसंत पंचमी का कार्यक्रम प्रतिवर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है मां सरस्वती का आशीर्वाद सभी बच्चों को मिले आज के दिन मां सरस्वती के जन्मदिन के विषय में भी बच्चों को कक्षाओं में भी बताया जाता है । जिसेसे बच्चों को संपूर्ण ज्ञान हो सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधक डी के चड्ढा जी एवं विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया जी ने सभी स्टाफ को अपना मार्गदर्शन दिया जिससे बसंत उत्सव कार्यक्रम सफल हो पाया है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए अतिथि गणों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को संदेश दिया कि हम मां सरस्वती की पूजा करते हुए अपनी शिक्षा को सफल करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.