9:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट आज, होगी मॉक डि्रल

बदांयू 23 जनवरी।

जिला मुख्यालय सहित जनपद के हर शहर में शुक्रवार शाम छह बजे से 15 मिनट तक ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान मॉक डि्रल से आपदा प्रबंधन क्षमता भी परखी जाएगी। नगरपालिका ने इसकी तैयारी की है।

शासन के निर्देश पर जिले में शुक्रवार की शाम को ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान सभी घरों की लाइटें बंद रहेंगी। सायरन बजते ही जो व्यक्ति जहां है, वहीं पर सुरक्षित खड़ा हो जाएगा। ब्लैक आउट का उद्देश्य यह है कि अगर कभी कोई आपदा आती है तो उस समय नागरिकों को किस तरह से सुरक्षित रहना है।

जिलाधिकारी अवनीश राय और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लैक आउट और मॉक डि्रल की तैयारी की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.