10:25 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नगला शाहबाद में रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

नगला शाहबाद में रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण
प्रशासन ने दिलाई ग्रामीणों को राहत
बिल्सी। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत फकीराबाद के मजरा नगला शाहबाद में सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। यह अभियान राजस्व निरीक्षक सतेती रविंद्र सिंह पटेल के निर्देशन में चलाया गया। जानकारी के अनुसार गांव में गाटा संख्या 443 के अंतर्गत दर्ज रास्ते की भूमि, जिसका रकबा 0.220 हेक्टेयर है, पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाकर रास्ते को पूरी तरह से मुक्त कराया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। इस मौके पर लेखपाल हरिओम, विजेंद्र पाल सिंह, विनय कुमार, एसआई कर्णपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिलाष सहित अन्य पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस