10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सूरजपुर में 1.60 करोड़ की गौशाला का विधायक ने किया उद्घाटन

सूरजपुर में 1.60 करोड़ की गौशाला का विधायक ने किया उद्घाटन
क्षेत्र के जनता को आवारा गोवंश से मिलेगी राहत
बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत सूरजपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्मित गौशाला का बृहस्पतिवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इस गौशाला के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को आवारा गोवंश की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्र में लंबे समय से आवारा गोवंश के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा था, जिससे किसान और आमजन परेशान थे। विधायक के निरंतर प्रयासों से ग्राम पंचायत सूरजपुर में लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौशाला का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से खेतों की सुरक्षा होगी और जनमानस चैन की सांस ले सकेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है और उसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आवारा पशु सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। विधायक ने बताया कि आत्मनिर्भर गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और दवाइयों की समुचित व्यवस्था रहेगी। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए वृहद अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, आचार्य संजीव रूप, ओमप्रकाश सागर, अर्जुन सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सतीश यादव, रामसिंह शाक्य, लव शर्मा, रामरक्ष पाल, धर्मेंद्र शाक्य, पिंकू श्रीवास्तव, नेत्रपाल, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस