बिल्सी। नगर की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए सोनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिरासौल निवासी सोनू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। निर्धारित समय में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इस कारण सोनू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गए। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की औपचारिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। एक ही पर्चा दाखिल होने पर भाजपा विधायक हरीश शाक्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनू सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ शैली गोविल, भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, अर्जुन सिंह चौहान, गोपाल शाक्य आदि रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

