11:03 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

तीन दिन बाद कोहरे से मिली निजात, सूर्य और बादलों की होती रही लुकाछिपी

तीन दिन बाद कोहरे से मिली निजात, सूर्य और बादलों की होती रही लुकाछिपी।

उझानी-बदांयू 20 जनवरी।

जिले में कल सोमवार को लोगों को तीन दिन बाद कोहरे से निजात मिली। वहीं आज सुबह से खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली।
दोपहर में आसमान में हल्के बादल और सूर्य के बीच लुकाछिपी चलती रही।

जिले में कल सोमवार को सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। लोग सुबह से ही अपने घरों की छतों पर बैठकर धूप का मजा लेते रहे। वहीं दोपहर करीब 12 बजे आसमान में हल्के बादल छाने की वजह से धूप का लुकाछिपा की खेल चलता रहा। हालांकि कुछ देर बाद आसमान से बादल हटे तो फिर से धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज सुबह से निकली धूप ने दी राहत
कस्बे और क्षेत्र में सुबह के समय निकली धूप से लोगों ने कोहरे के साथ ही सर्दी न होने से राहत की सांस ली। इससे पहले लोग सर्दी व कोहरे की बजह से काफी परेशान थे। किसान अपने खेतों में खाद-पानी के अलावा कीटनाशक दवा का छिड़काव करते रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस