7:36 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

झूठी सूचना देकर हत्या का आरोप लगाने का मामला

झूठी सूचना देकर हत्या का आरोप लगाने का मामला
ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासोल सीताराम पट्टी के ग्राम प्रधान चंद्रपाल शाक्य ने गांव के ही एक व्यक्ति पर झूठी सूचना देकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को ग्राम प्रधान चंद्रपाल शाक्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को फोन कर झूठी सूचना दी थी कि ग्राम प्रधान ने गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई और मामले की जांच की। जांच में हत्या की सूचना पूरी तरह से झूठी पाई गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि झूठी सूचना देकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में उपनिरीक्षक रामसेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस