राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हुई विविध प्रतियोगिताएं
बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने को अनिवार्य बताया। साथ ही सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से वाहन चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा विषय पर रील निर्माण तथा नुक्कड़ नाटक शामिल रहे। भाषण प्रतियोगिता में सना ने प्रथम, मधुवाला ने द्वितीय तथा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा पर रील बनाने की प्रतियोगिता में पल्लवी, रश्मि गांधी एवं मुस्कान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मंझलि, पल्लवी, रश्मि गांधी एवं मुस्कान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहना बटोरी। इस मौके पर शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खान, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार एवं सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

