7:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में 31 को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

बिल्सी में 31 को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज
बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिल्सी नगर में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला संख्या छह में एसएम पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसकी निगरानी में हिंदू सम्मेलन संपन्न कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक सुधांशु ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और सम्मेलन को समाज को जोड़ने वाला आयोजन बताया। वहीं नगर संघचालक डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हैं। सम्मेलन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर संघ से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस