एंकर-बदायूँ ज़िले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर टप्पा वैश्य गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ीनुमा पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि उसमें बंधे दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल की ओर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ पशुओं को समय रहते खोलकर बाहर निकाल लिया गया, जिससे अन्य पशुओं की जान बच गई। पशुशाला गांव निवासी वीरपाल पुत्र झंडू लाल की बताई जा रही है। आगजनी की घटना के बाद पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में जरीफनगर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

