12:30 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भक्त प्रह्लाद के प्रसंग से गूंजी बुद्ध कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु

भक्त प्रह्लाद के प्रसंग से गूंजी बुद्ध कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु
बांस बरौलिया में बुद्ध कथा का छठा दिन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में सम्राट अशोक महान जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित भगवान बुद्ध की कथा में श्रद्धा और वैचारिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के छठे दिन शनिवार को हरदोई से पधारी कथावाचक मैना बौद्ध ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप के प्रसंग को अत्यंत भावपूर्ण और मनमोहक शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। कथावाचक मैना बौद्ध ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, सत्यनिष्ठा और धैर्य का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार अत्याचार और अहंकार के सामने भी सत्य और विश्वास की विजय होती है। उन्होंने कहा कि भक्त प्रह्लाद का जीवन आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। कथा के दौरान मैना बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उपदेशों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने अहिंसा, करुणा, प्रेम, समता और मध्यम मार्ग के सिद्धांतों को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी मानवता को सही दिशा दिखाने वाले हैं। इस मौके पर महीपाल मौर्य, अवधेश शाक्य, ओमकार शाक्य, कृष्णपाल, श्याम सिंह, अर्पित शाक्य, रिंकू मौर्य, हेमेंद्र शाक्य, नीरेश शाक्य, विनय शाक्य, नरेश शाक्य, भगवान सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस