12:30 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

85 ने कराया ओटीएस, 6.50 लाख हुए जमा

85 ने कराया ओटीएस, 6.50 लाख हुए जमा
बिल्सी। बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों में राहत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत शनिवार को नगर समेत क्षेत्र के बैरमई खुर्द, कटिन्ना, निजामपुर, सुरसैना में कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल 85 बड़े बकाएदारों ने ओटीएस योजना में अपना पंजीकरण कराया। वहीं विभाग द्वारा 6.50 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने सभी शिविरों को निरीक्षण किया। इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, रामस्वरूप, उमाशंकर, देवकीनंदन, अमरपाल, राजेश कुमार, मनोज कुमार, बिलाल अली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस