पुलिस ने बैंक परिसर में चलाया चेकिंग अभियान , बिना ताला लगी मोटर साइकिल चालकों को चेताया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर में पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ने बैंक परिसर में खड़ी बिना ताला लगी मोटर साइकिल मालिकों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने की सख्त हिदायत दी ।
इस दौरान पुलिस निरीक्षक में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन भी किया
इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी , प्रगति मिश्रा , देव रस्तोगी , विकास कुमार , प्रदीप सिंह , रजनीश कुमार यादव , विक्रम मौर्य व पी आर डी जवान मदन लाल आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

