आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के पुराने राजनैतिक गांव मन्नू नगर में भागवत कथा आयोजन के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली – गलौज व अभद्रता कर दी ।
इस धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद गांव के युवक पंकज दिवाकर पुत्र राकेश का आरोप है कि भागवत कार्यक्रम में पहुंचे गांव के कुछ हेकड़किसम के लोगों ने पंकज व पंकज की बहिन के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए गाली – गलौज करने लगे जब पंकज ने इसका विरोध जताया तो दबंग लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी जिससे पंकज के परिवार के डालचंद , यशवीर , निशा , अतरकली , कुनाल व बबली घायल हो गए ।
पीड़ित पंकज पुत्र राकेश ने इस मामले का एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को दिया है ।
पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के मुताबिक पीड़ित पंकज दिवाकर ने गांव के ही तुलसी , वीरू पुत्रगण कल्लू , ऊना पुत्र करणसिंह व विकास पुत्र कुन्नू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है ।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

