8:22 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगाँव- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान

कुंवरगाँव आज शनिवार को महिलाओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा उनसे आवश्यक पूछताछ की गई।

टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को महिलाओं के सम्मान, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक मर्यादाओं के पालन के संबंध में जागरूक किया गया और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहने की सख़्त हिदायत दी गई।

इस अभियान में महिला हेड कांस्टेबल मीना देवी, महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना, कांस्टेबल सुनील एवं कांस्टेबल मोहित उपस्थित रहे। एंटी रोमियो टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव


विज्ञापन एक्सप्रेस