उझानी बदांयू 17 जनवरी।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
बदांयू जिले में शुक्रवार को शाम छह बजे से ही कोहरा छाने लगा था, जो कि 7 बजे तक पूरे जिले में छा गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री पर आ गया। शीतलहर के कारण हाथ-पैर सुन्न से पड़ गए। मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानों में साफ दिखने लगा है। कोहरा और शीतलहर ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और ठंड का प्रकोप लगातार बना रहा। हालात यह रहे कि सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को रात 7 बजे ही घना कोहरा छा गया। बरेली मथुरा हाईवे पर कई वाहनों को कोहरे के चलते खड़े देखा गया। कई आपस में भिड भी गये।
आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता इतनी कम थी कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे और बरेली -मथुरा सहित बदांयू – दिल्ली हाईवे पर चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया।
कल दिनभर कोहरा नहीं छंटा और शाम करीब पांच बजे फिर से घना कोहरा छाने लगा। 7 बजे तक तो कोहरा भयंकर रूप से छा गया। जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन फिलहाल सर्दी से राहत के आसार कम हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुले, ठंड में कांपे बच्चे
प्रसाशन ने आठ तक के स्कूलों में 19 तक छुट्टी कर दी है वहीं 9 से इंटरमीडिएट तक के कालेज कई दिन बाद खुलने पर बच्चों को कोहरे और शीतलहर के बीच स्कूल जाना पड़ा। इसके बावजूद सुबह 11 बजे तक भी कोहरा नहीं छंटा। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण बच्चे ठिठुरते हुए कालेज पहुंचते नजर आए। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बने रहने वाले कोहरे और शीतलहर के कारण ठंड का यह दौर अभी कुछ दिन और परेशान कर सकता है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

