झांकियों के माध्यम से बताया गया बाबा साहब का संघर्ष
बिल्सी के दबिहारी में संपन्न हुई भीम-बुध्द कथा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दबिहारी स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित भीम एवं बुद्ध कथा का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। अंतिम दिन कथावाचिका रूबी बौद्ध एवं कथावाचक शीशपाल बौद्ध ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्षों को सुंदर झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथावाचकों ने बाबा साहब के बचपन से लेकर उनके सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सामाजिक भेदभाव, आर्थिक तंगी और अनेक बाधाओं के बावजूद बाबा साहब ने हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर समाज को नई दिशा दी। कथावाचन के दौरान शिक्षा के महत्व, समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित श्रोताओं ने झांकियों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन प्रसंगों को देखा और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राजाराम सिंह, सरबन गौतम, गजेंद्र सिंह, शीशपाल गौतम, शैलेश गौतम, सुरेश पाल, विनोद कुमार, गोपीचंद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

