12:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ठंड में गरीबों के लिए सहारा बनी अरिहंत समिति

ठंड में गरीबों के लिए सहारा बनी अरिहंत समिति

पदमांचल जैन मंदिर पर समाज सेवी मनोज जैन ने बांटे कंबल

संवाददाता

बिल्सी। गुरुवार को शाहबाद-कछला हाईवे पर स्थित जैन मंदिर पदमांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति संगठन की ओर से ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंद 125 लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज जैन ,विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सागर,ट्री मैन प्रशांत जैन,जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन व ग्रीन मैन देव ठाकुर रहे। उन्होंने कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। युवा साथी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करता आ रहा है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन,कवि विष्णु असावा,सूरज सागर ,डॉ नीरज अग्निहोत्री ,देव ठाकुर,अमन वार्ष्णेय,टिंकू गुप्ता,टीटू यादव , आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस