तालाब पर अवैध कब्जा हटाया गया, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक के ग्राम गुधनी में सार्वजनिक तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। तालाब की जमीन पर एक परिवार द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इससे पूर्व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया गया कि तालाब की भूमि पर अस्थायी निर्माण कर लिया गया था, जिससे सार्वजनिक जलस्रोत प्रभावित हो रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को नियमों का हवाला देकर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब, पोखर और अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों पर कब्जा करना कानूनन अपराध है। भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, संजीव कुमार, कांस्टेबल राहुल, उदयपाल, महिला कांस्टेबल सोनिया आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

