10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-तीन मौतों पर पूरे जिले की पुलिस, एसएसपी का ना आना कुछ हज़म नहीं हुआ ?

उझानी-तीन मौतों पर पूरे जिले की पुलिस, एसएसपी का ना आना कुछ हज़म नहीं हुआ ?।

उझानी-बदांयू 13 जनवरी।

उझानी के गांव कुंडा नरसिंह पुर की मैंथा फैक्ट्री में आज हुई तीन मौतों पर परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर, किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे जनपद की पुलिस के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया छोटी छोटी घटनाओं पर एसएसपी का मौका-मुआयना करने जाना आज जनता को अखर गया। वज़ह एसएसपी का घटनास्थल पर ना आना।

उझानी में आज मैंथा फैक्ट्री में तीन संदिग्ध मौत होने के बाद तीनों मृतकों के परिजनों को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं संग ही आसपास के ग्रामीणों की सहानुभूति भी मिली। घटना की जानकारी के बाद फैक्ट्री पर लोगों की भीड़ बढ़ती ही गई। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी व डीएम एसएसपी को बुलाने की मांग करने लगी।

बढ़ती भीड़ के शोर-शराबे के चलते ही पुलिस को दो मृतक गार्डों के शव को उठाने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इसी बीच कोई अप्रिय घटना ना हो उसकी रोकथाम को मुजरिया,कछला, सिविल लाइंस, कोतवाली, कादर चौक के अलावा पुलिस लाइन से भी पुलिस की गाड़ियां आ गई। पीएससी की बटालियन को भी बुला लिया गया। एसडीएम,सीओ भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने व मुआवजा दिलवाने की मांग पर मना लिया।

भीड़ से लगातार एसएसपी को बुलाने की मांग की गई लेकिन एसएसपी को अधीनस्थों ने आने नहीं दिया वज़ह वही जाने। लोगों का कहना है छोटी छोटी घटनाओं पर एसएसपी जाकर मोका मुआयना कर जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए देखे जाते हैं। मगर तीन मौतों के बाद एसएसपी का ना आना कुछ हज़म नहीं हुआ ?।

विज्ञापन एक्सप्रेस