बिल्सी। नगर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रियंका गांधी के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। अनिल उपाध्याय ने कहा कि प्रियंका गांधी का संघर्षशील नेतृत्व, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और महिलाओं व युवाओं के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। इस मौके पर अनुग्रह सिंह चौहान, ओमवीर सिंह, संतोष सिंह, अशोक कुमार, बृजभूषण सिंह, मृदुलेश यादव, रामसिंह, श्याम बहादुर आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

