10:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

बिल्सी । बिल्सी में महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाडन टीम ने कोतवाली परिसर में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने उपस्थित लोगों को बच्चों की सूरक्षा का संकल्प दिलाया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का मृख्य उद्देश्य आमजन को बच्चों के अधिकारों,उनकी सुरक्षा और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी देना है। टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समझाया गया कि बच्चों के साथ होने वाले शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, भिक्षावत्ति या हिंसा जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत इस नंबर पर दी जा सकती है।टीम के सदस्यों ने बताया कि 1098 एक निःशल्क और 24 घंटे सक्रिय सेवा है। इसके माध्यम से संकट में फंसे बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदरओं पर चर्चा हई। टीम की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉली ने जोर दिया कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस कार्यक्रम में गीता पांडे और दुर्वेश ने भी लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस