शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पीएगा वही धड़ेगा: उदयवीर शाक्य
दबिहारी में पांच दिवसीय बुध्दकथा का शुभारंभ
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दबिहारी में स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में शनिवार को भगवान बुध्द की पांच दिवसीय कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह शाक्य एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो इसे पिएगा वही धड़ेगा। उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। संतोष कश्यप ने भी शिक्षा को समाज के विकास की नींव बताते हुए महिलाओं को जागरूक करने पर बल दिया। इससे पूर्व मोहर सिंह, किशोरी लाल शाक्य, राजू सागर, कविंद्र सक्सेना, चंद्रपाल सिंह आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। पहले दिन कथावाचक रूबी बौद्ध ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। इस आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।इस मौके पर सुरेश पाल, कुंवरपाल, गजेंद्र पाल सिंह, सुखबीर सिंह, शिशुपाल बौद्ध, अंशुल बौद्ध, सुमित कुमार, श्रीकृष्णा, बांकेलाल, धर्मवीर भारती, प्रदीप कुमार, प्रेमपाल सागर आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

