10:20 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संयुक्त व्यापार मंडलों के तत्वधान में नगरपालिका के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन

बदायूं 10 जनवरी संयुक्त व्यापार मंडलों के तत्वधान में स्थानीय शास्त्री चौक पर अतिक्रमण के नाम पर गलत तरीके से व्यापारियों के प्रतिष्ठान के दस्तक तोड़े जाने के विरोध में सैकड़ों व्यापारियों ने नगरपालिका के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए गगनभेदी नारो के बीच अधिशाषी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को मौके पर बुला कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन प्रेषित किया गया प्रदर्शन का नेत्तृत्व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने किया साथ ही अधिशाषी अधिकारी ने सोमवार को व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करके पुन: सबको विश्वास में लेकर अभियान चलाया जायेगा

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि व्यापार मंडल अतिक्रमण के पक्ष में है किंतु नगरपालिका प्रशासन द्वारा गलत तरीके से अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करना पड़ रहा है सबसे पहले अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाए उसके बाद गर कहीं स्थाई अतिक्रमण है तो पूर्व सूचना के तहत कार्यवाही होनी चाहिए एक दम पुलिस बल के साथ आकर व्यापारी के प्रतिष्ठान की अस्थाई एवं स्थाई दस्तक तोड़ देना न्यायसंगत नहीं है


जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण की आड़ में नागपालिका कर्मी अपनी खुन्नस व्यापारी के साथ निकलते हैं जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है नाले सफाई के नाम पर सारा कचरा सड़क पर ही डाल देते हैं वह सबसे बड़ा अतिक्रमण है जिससे आवाजाही में परेशानी होती है उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल अतिक्रमण के पक्ष में है किंतु पूर्व सूचना के बगैर एवं व्यापार मंडल को विश्वास में लिए बगैर अतिक्रमण का विरोध करते हैं

जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर सरकारी अतिक्रमण को छोड़ कर पक्षपात नजरिए से अतिक्रमण अभियान का व्यापार मंडल विरोध करता है पहले मुख्य बाजारों में ई रिक्शा आदि का प्रतिबंध कर वनवे व्यवस्था लागू की जाए फिर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए ठेले खोमचे के लिए वेडिंग जोन बनाए जाए

धरना प्रदर्शन में छितिज वैश्य ,मंडल उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री पवन जैन, जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला उपाध्यक्ष दीपक राज महाजन विधि सलाहकार अरविंद गुप्ता एडवोकेट, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए

इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री संजीव आहूजा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, उ . प्र.उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री युवा मयूर गुप्ता अंश नगर उपाध्यक्ष युवा रचित साहू, दीपक सक्सेना, राजीव रस्तोगी, हरिकृष्ण वर्मा,सचित वैश्य, गोविंद कृष्ण,गर्वित वैश्य,शिवनारायण गुप्ता,संजीव वैश्य,पल्लव वैश्य आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस