बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बधोली गांव में
एक दावत के दौरान कुछ लोगों पर दबंगों ने हमला कर
दिया। इस मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग
घायल हों गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बिल्सी
थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बधोली निवासी नन्हेंलाल ने पुलिस को दी शिकायत
में बताया कि उनके घर पर एक कार्यक्रम था, जिसमें
कादरचौक थाना क्षेत्र और फिरोजाबाद जनपद से
रिश्तेदार आए थे।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के कूछ दबंगों ने शराब के
नशे में उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से
मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में उर्मिला, राजकुमारी, नेत्रपाल और वीरेद्र
को चोटें आई हैं। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने
बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर
भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता
से जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

