4:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पदमांचल जैन मंदिर में सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती मनाई

पदमांचल जैन मंदिर में सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती मनाई
बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर परिसर में अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। समिति के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि वृक्षमित्र के नाम से विख्यात सुंदरलाल बहुगुणा के कार्य आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। संरक्षक विष्णु असावा ने बताया कि बहुगुणा चिपको आंदोलन के प्रणेता रहे और उन्होंने टिहरी बांध जैसे बड़े बांधों के निर्माण का विरोध कर पारिस्थितिकी ही स्थायी अर्थव्यवस्था है का संदेश दिया। मृगांक कुमार जैन ने कहा कि 1970 के दशक का चिपको आंदोलन स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं के अहिंसक संघर्ष का प्रतीक बना। इस मौके पर देव ठाकुर, वंश गिरी, गिरीश चंद शर्मा, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस