4:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण
बिल्सी। भारत निर्वाचन आयोग एवं डीएम के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी की आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को कर दिया गया है। मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 10 और 11 जनवरी को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दोनों तिथियों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 114 बिल्सी के अंतर्गत आने वाले सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं से घोषणा पत्र के साथ दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। साथ ही 11 जनवरी को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे, जिससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि नाम, पता अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो बीएलओ के माध्यम से समय पर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस