2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में गैस गीजर से मासूम की मौत,भाई गंभीर

बदांयू 9 जनवरी।

बदायूं में गैस गीजर से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से चार साल के एक बच्चे रेयान 4 पुत्र सलीम की मौत हो गई। वहीं उसका बड़ा भाई अयान 10 की हालत ख़राब होने पर बरेली में एडमिट कराया गया है, जो गैस गीजर की गैस से गंभीर रूप से बीमार हो गया, जिसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में बरेली रोड पर हुई। सलीम अहमद अपने परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। उनके घर के निचले हिस्से में स्टील की ग्रिल-गेट की दुकान है ।

गैस गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में बंद बाथरूम में गैस गीजर का उपयोग बेहद खतरनाक होता है। इसलिए, बाथरूम में गैस गीजर का उपयोग करते समय खिड़की या वेंटिलेशन खुला रखना और दरवाजा बंद न करना चाहिए

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.